संदेश

प्राकृतिक सौन्दर्य साधन :और लाभ

चित्र
 नमस्कार पिछले पोस्ट में हमने केमिकल मिश्रित हानिकारक ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में पढ़ा जिनमे मौजूद हानिकारक रसायन तत्काल सुंदरता प्रदान तो करते है परन्तु इनका दूरगामी परिणाम काफी भयाभय होता है जो कई बीमारियों के साथ गंभीर चर्म रोग तथा कैंसर तक के सम्भावना पैदा कर सकते है। तो ऐसे में कुछ प्राकृतिक बस्तुओं से भी हम नेचुरल रूप से चेहरे तथा बालों, शरीर की त्वचा आदि का उचित और सम्पूर्ण देखभाल कर सकते है तो आइये आज जानते है हमारे आसपास मौजूद आसानी से पाए जाने वाले प्राकृतिक वस्तुएँ जों हमें बिना किसी साइड इफेक्ट और हानि पहुचायें हमें खूबसूरत बनाने में मदद करती है चेहरे पे कालापन दूर करने के उपाय? गर्मीयों में धुप की वजह से या फिर अत्यधिक बाहर काम करने के कारण अगर त्वचा में कलापन आ गया हो तो निम्नलिखित घरेलु उपायों के द्वारा अपने चेहरे पे निखार ला सकतें है। 1* शहद और नीबू का रस बराबर मात्रा लेकर चेहरे पर लगा ले और थोड़ी देर सूखने के बाद इसे धो ले इस प्रक्रिया को नियमित करने पर प्राकृतिक रूप से चेहरे का कालापन दूर होता है 2*मसूर दाल और दूध को पेस्ट बनाकर चेहरे पे लगाना और थोड़ी देर सूखने पर ध...

जहरीले पेड़ पौधे

चित्र
नमस्कार 🙏दोस्तों आज कुछ विशेष प्रकार के पौधों  के बारे में चर्चा करने जा रहें है, जो मनुष्यों के लिए घातक साबित हो सकतें है. जैसा की आप सभी लोग जानते है की पेड पौधे किसी ना किसी प्रकार से मनुष्यों के लिए उपयोगी होती है पर ऐसा नहीं है कुछ पेड़ तथा पौधे काफी जहरीले होते है जों विभिन्न प्रकार से मनुष्यों के लिए जानलेवा साबित हो सकते है, तो आइये आज कुछ इसी प्रकार के विशेष वनस्पतियों के बारे में जानते है. 5 Most harmful plants(5.जानलेवा वनस्पति ) 1*वाइट स्नेकरूट्स (white snakeroots) वाइट स्नेक रुट एक छोटे छोटे फूलों वाला छोटा सा पौधा है जिसमे एक प्रकार का जहरीला रसायन ट्रेमोटोल अल्कोहल पाया जाता है जिसके सीधे प्रयोग या फिर, कोई जानवर का मांस अथवा उसके दूध का सेवन करना जिसने इस प्रकार के पौधे को खाया हो यह काफी घातक हो सकता है और मनुष्य के शरीर में विष फैलने की संभावना बनी रहती है अब्राह्मम लिनकॉन की मा का देहांत भी इसीलिए पौधे के कारण हुई थी दरसल उनकी माँ ने एक ऐसे गाय के दूध का सेवन किया था  जिसने इस  पौधे का सेवन किया था 2*सुसाइड ट्री एक प्रकार की जल में पायी जाने वाली वनस्प...

विश्व में सबसे स्वस्थ देश

चित्र
 2023 में विश्व के स्वस्थ सूचकांक में अब्बल देश कौन से है? नमस्कार मित्रो, जैसा की आप सभी जानते है पिछले दिनों कोविड तथा पेनडेमीक की स्थिति की वजह से जन चेतना की स्थिति स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से काफी बदल गयी है। लोगों में स्वस्थ रहने से लेकर धारणाएं भी परिबर्तन हुई है आइये आज आपको 2023 में स्वास्थ्य की सूचकांक में विश्व के 10 अब्बल देशों के बारे में बताने जा रहा हूं विश्व के 10 स्वस्थ देश।                              1*स्पेन                               2*इटली                               3*आइसलैंड                             4*  जापान                              5*स्वीडेन           ...

ऑनलाइन कमाई वाले वेबसाइट

चित्र
कैसे ऑनलाइन पैसा कमायें? दोस्तों ऑनलाइन पैसा कमाने के कई जरिये है, जहाँ आजकल कई युबा, यूट्यूब को करियर बनाकर काफी सफलता हासिल करते है कुछ लोग अपना वेबसाइट बनाकर  उसमे ब्लॉग लिख कर उसे कमाई का जरिया बनाते है, आजकल कई सामाजिक संजाल जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटोक आदि भी कमाई करने के लोकप्रिय जरिया बनते जा रहे है। इंटरनेट की दुनिया ने अब हमें घर बैठे  ही कमाई के काफी सारे अवसर दे रखें है।कई लोग इंटरनेट पर कमाई करने वाली वेबसाइट ढूंढ़ते रहते है, पर यह तय नहीं कर पाते की कहाँ से शुरुआत करें फ्रीलांसिंग, एफिलिएट मार्किट आदि क्योंकि इंटरनेट की दुनिया में अंत हीन अवसर मौजूद है ऑनलाइन बिसनेस से लोग अपनी सुबिधा अनुसार अपने घर से काम कर सकते  है ऐसे में आज मैं आपको कुछ ऐसी  10 सीक्रेट वेबसाइट के बारे में बताने जा रहा हूं जिनके बारे में शायद आपको जानकारी नही हो, 1-Speechify स्पीचीफाई (how to earn money by speechify in hindi##) कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बेहद ही उम्दा एप्स है। जिसके जरिये आप टेक्स्ट को ऑडियो में रूपानंतर कर सकते है जिसका प्रयोग यूट्यूब, पॉडकास्ट  और भी दूसरे...

ऑनलाइन पैसा कैसे कमाये

चित्र
5 बेहतरीन मनी अर्निंग ऐप्स (best android apps for online earning in hindi?) नमस्कार, दोस्तों दिनभर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करने के  बजाये, अपने फोन के जरिये ही कुछ कमाई हो जाये तो कितना अच्छा हो वैसे तो एंड्राइड में आपको सैकड़ो ऐसे एप्स मिलते है जहाँ से आप पैसे कमा सकते हो पर इनमे से अधिकतर स्कैम का हिस्सा होते है, इसके लिए आपको काफी सूझबूझ से एंड्राइड एप्स का चुनाव करना होता है क्योंकि काफी सारे एप्स सिर्फ हमारे समय को नष्ट, और हमें भ्रम में डालने का काम करते है, तोह ऐसे में आज मै आपको 5ऐसे वैध एप्स के बारे में बताने जा रहा हु जों प्रमाणित और बहुत ही ज्यादा प्रचलित है। जिनके द्वारा हम ऑनलाइन  काफी पैसा कमा सकते है जों हमारे स्किल के ऊपर निर्भर करता है या फिर हम कमसे से कम इन एप्स में वीडियो देखकर, सर्वे करके या फिर गेम खेलकर  और भी दूसरे आसान तरीको द्वारा जैसे डाटा एंट्री, ट्रांसलेशन, आदि से  कुछ अर्निंग तो आराम से कर लेंगे  5 एंड्राइड एप्स जों वैध है सुरक्षित है, और प्रमाणित है। अपवर्क (upwork) अपवर्क, एक फ्रीलांसर के तौर पर काम करने वालों में अत्यधिक प्रचलित...

संतुलित आहार:शारीरिक ऊर्जा का श्रोत

चित्र
 संतुलित आहार कैसा होना चाहिये? (Santulit aahar kaisa hona chahiye?) नमस्कार मित्रों संतुलित भोजन के बारे आप सभी को थोड़ा बहुत पता ही होगा, भोजन में निर्दीष्ट मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट्स, खनिज तत्वों का मौजूद होना भोजन को संतुलित आहार बना ता है। यह एक सामान्य मान्यता है, और इसके साथ ही उम्र, शारीरिक  अबस्था, परिश्रम, के आधार पर कैलोरी की मात्रा  को निर्धारित कर दिया जाता है। इस तरह, एक विशेष कैलोरी की मात्रा और सभी प्रकार के पोषण तत्वों,फैट्स,विटामिनो और खनिज लवणों की मात्रा सम्यक रूप से भोजन में उपस्थिति को ही आमतौर पे संतुलित आहार का नाम दे दिया जाता है। परन्तु इस  तरह भोजन संतुलित नहीं हो जाता है।संतुलित भोजन की परिभाषा, समयखण्ड, प्राकृतिक वातावरण, जलवायु, तथा भोजन ग्रहण करने वाले के स्वास्थ्य स्तिथि, उम्र परिश्रम  के आधार में परिबर्तित होता रहता है उदाहरण के लिए,, नवजात शिशु का संतुलित आहार माता का स्तनपान होता है तथा रोग, शारीरिक प्रकृति, वातावरणीय प्रभाव के कारण भी संतुलित आहार की परीभाषा में बदलाव आ सकते है भोजन में कैलोरी की मात्र क...

वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति :होम्योपैथी

चित्र
  क्या होम्योपैथी विश्वासनीय चिकित्सा पद्धति है?(kya homeo pathic vishashniya upchar paddhati hai?) इस प्रश्न के उत्तरके लिए इस उपचार विधि के इतिहास में जाना होगा होम्योपैथी " समान इलाज" के सिद्धांत पर काम करता है जिसे समानता का नियम भी कहा जाता है होम्योपैथी का इतिहास( homeopathy ka itihas) होम्योपैथिक के संस्थापक जर्मन चिकित्सक समुअल हैनिमैंन (1755-1843)द्वारा 1796 में प्रस्तुत किया गया हैनिमेन ने इस सामान उपचार की विधि को होम्योपैथिक का नाम दिया ग्रीक भाषा के अनुसार होमियोस का अर्थ समान है तथा पाथोस का अर्थ है कष्ट हैनिमेन का मानना था की किसी बिशेष विष की शुक्ष्म सान्द्रता द्वारा उन्ही लक्षणों का इलाज किया जा सकता है जो उसकी बड़ी खुराक के कारण पैदा होते है हैनिमेन की उपचार विधि उनके समकालीन चिकित्सा पद्धतियों की तुलना में कही अधीक सुरक्षित थी. यह प्र विधि तनुकरण पर आधारित  होने के कारण  कई बैज्ञानिक तथा डॉक्टरों द्वारा विशेष रूप से रसायन शास्त्रीयों द्वारा होम्योपैथिक उपचार विधि को सफल नहीं माना जाता है क्यों की तनुकरण की प्रक्रिया अकल्पनिय है यह काफी हद तक डाईल्यूट करन...

शुद्ध पानी के देश

चित्र
सबसे शुद्ध पिने के पानी वाला देश (sabse sudhh pani wala desh ) दुनिया का सबसे शुद्ध पिने के पानी वाले देशों में स्विर्ज़लैंड पहले स्थान में आता है इन देशों में क्रमशः निम्नलिखित देश शामिल है *स्विर्ज़ेरलैंड, जर्मनी, कनाडा, आइसलैंड,स्वीडेन, फिनलैंड , डेनमार्क,नोरवे, यू के, ग्रीनलैंड, इटली, आदि प्रमुख रूप से आते है पानी की गुणवत्ता की जाँच कैसे की जाती है? (Pani ki sudhhata ko kaise parkha jata hai?) अलग अलग देशों में पानी की गुणवत्ता को निर्धारण करने के लिए अपनी अपनी सस्थाएं होती है और उनके मानक दूसरे देशों से भिन्न होते है अमेरिका में पानी की गुणवत्ता इ पी ए (the us environment protection agency, EPA) द्वारा निर्धारित होता है  और भारत में पानी की शुद्धता मापन (the central pollution control board, CPBC) द्वारा होता है, इस तरह यह कार्य स्विट्ज़रलैंड में उनकी अपनी संस्था है। पानी की गुणवत्ता की जाँच मुख्य रूप से तीन बातों पे आधारित होता है भौतिक कारक, रासायनिक कारक, तथा जैविक कारक। भौतिक मापदंड पानी के गुणवत्ता की भौतिक मापदंड के अनतर्गत पानी के रंग, गंध, स्वाद,तापमान, टर्बोडिटी, सॉलिड (...